फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP; There will be light drizzle along with gusty winds in 15 districts

UP Weather Update: 15 जिलों में बूंदाबांदी व झोंकेदार हवाओं के बाद फिर तपेगा यूपी, देखें मौसम अपडेट

Thu, 03 Apr 2025 06:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Apr 2025 06:50 PM IST
सार

UP Weather Forecast: यूपी के 15 जिलों में बूंदाबांदी के बाद मौसम का तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन
UP; There will be light drizzle along with gusty winds in 15 districts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather News UP: उत्तर प्रदेश में  बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक के लिए मौसम विभाग ने दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड, आगरा, मथुरा समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।  मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी और झोंकेदार हवाओं के दौर के बाद शुक्रवार से प्रदेश में गर्मी फिर से सिर उठाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार से अगले 48 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम  तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।  आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से शुक्रवार के बीच दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ दिनों समेत मथुरा आगरा आदि में  गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं -कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। जहां-जहां बूंदाबांदी  के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वक्फ बिल राज्यसभा में पास हुआ तो कोर्ट जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, नीतीश-नायडू पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसडीएम के सरकारी आवास पर तैनात होमगार्ड का मिला शव, मचा हड़कंप


- इन इलाकों में है गरज चमक संग वज्रपात की चेतावनी- बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।


- झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाः आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed