फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The state started heating up in February itself, with mercury rising above 30 in these districts including

यूपी: फरवरी में ही तपने लगा प्रदेश, आगरा-प्रयागराज सहित इन जिलों में पारा तीस के ऊपर, पूर्वानुमान हुए जारी

Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन की धूप में ऐसी तेजी है कि यह अप्रैल के जैसी प्रतीत हो रही है। आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP: The state started heating up in February itself, with mercury rising above 30 in these districts including
यूपी में गर्मी का असर बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फरवरी खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर की तेज धूप ने लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को आगरा में सबसे अधिक गर्मी में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद प्रयागराज में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी, उरई और हमीरपुर तीनों जिलों में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं बांदा में 16.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। बुंदेलखंड क्षेत्र में भी दिन के समय तेज गर्मी महसूस की गई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी समय से पहले दस्तक दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed