फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Strong Winds and Hailstorm Noida Ghaziabad Lucknow Aaj ka Mausa

यूपी: प्रदेश के मौसम में आज से होगा यू-टर्न, हवाओं के साथ होगी बारिश; इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी

Sat, 04 Apr 2026 09:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Apr 2026 09:27 AM IST
सार

UP Weather Update Today: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Strong Winds and Hailstorm Noida Ghaziabad Lucknow Aaj ka Mausa
यूपी में आज से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक इसका प्रभाव मध्यांचल और पूर्वांचल तक पहुंच जाएगा। प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वाराणसी और सुल्तानपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। बलिया में 38.5 डिग्री और बांदा में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है ओले गिरने की चेतावनी

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Strong Winds and Hailstorm Noida Ghaziabad Lucknow Aaj ka Mausa
यूपी के कई जिलों में ओले गिर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला।

अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जातीन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain, Strong Winds and Hailstorm Noida Ghaziabad Lucknow Aaj ka Mausa
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में शनिवार को माैसम में बदलाव की आहट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सक्रिय विक्षोभ के असर से 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दाैरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।

इधर, शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से गर्माहट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री की उछाल के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हिमाचल के लिए अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच रोहतांग सहित भरमौर, लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई। भरमौर की ऊपरी चोटियों में सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। अटल टनल के पास हिमस्खलन की चेतावनी के बीच बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला समेत हमीरपुर, कांगड़ा में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में शनिवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। खराब मौसम के कारण कई जिलों में ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरा छा गया। सलूणी और पांगी में दो मार्ग बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed