फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The only direct flight from Lucknow to Srinagar was stopped, this decision was taken due to lack of passen

यूपी: लखनऊ से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान बंद, यात्री न मिलने से हुआ ये फैसला; 180 से 35 तक आए यात्री

Mon, 05 May 2025 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 May 2025 08:13 PM IST
सार

Lucknow to Srinagar flight: पहलगाम घटना का असर लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली उड़ान पर पड़ा है। शहर से श्रीनगर जाने वाली एकलौती सीधी विमान सेवा सोमवार से बंद हो गई।

विज्ञापन
UP: The only direct flight from Lucknow to Srinagar was stopped, this decision was taken due to lack of passen
लखनऊ से श्रीनगर की उड़ान बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान सोमवार से बंद कर दी गई है। यह उड़ान सेवा 35 दिन पहले शुरू हुई थी। एयरलाइन ने फिलहाल इसे अस्थायी तौर पर बंद किया है। जून तक सर्वेक्षण करेगी। डिमांड नहीं हुई तो इसे स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आने से एयरलाइन को नुकसान हो रहा था। बीते 30 मार्च को यात्रियों की मांग पर इंडिगो ने लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। इसके पहले दिल्ली के रास्ते श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें ही उपलब्ध थीं। इंडिगो की सेवा से लोगों को एक अच्छा और सस्ता विकल्प मिला था।
विज्ञापन


यही वजह है कि शुरुआती बीस दिनों में विमान की बुकिंग दोनों ओर से फुल रही। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस विमान को यात्री मिलने कम हो गए थे। सूत्र बताते हैं कि एयरलाइन रूट व यात्रियों की मांग का सर्वेक्षण करेगी। जून तक डिमांड नहीं मिली तो सेवा को स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। बीते 29 मार्च से लखनऊ से नागपुर के बीच संचालित एक मात्र सीधी उड़ान सेवा भी बंद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किफायती थी उड़ान, लगते थे दो घंटे

अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे में यात्रा पूरी करती थी। सीधी उड़ान की वजह से सामान्य दिनों में छह से आठ हजार रुपये में टिकट मिल जाते थे, जो काफी किफायती था। पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर से आने वाली उड़ानों का किराया 25 हजार रुपये तक पहुंच गया था।

180 से सिमटकर रह गए थे 35 यात्री

लखनऊ से श्रीनगर की इंडिगो फ्लाइट में 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा थी। पहलगाम की घटना के बाद विमान को गत दिवस महज 35 यात्री ही मिले थे।
 

Lucknow News: लखनऊ से 30 मार्च से शुरू होगी श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed