फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major arrest in Animal Husbandry Department recruitment scam; then-Principal Secretary arrested.

यूपी: पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी, तत्कालीन प्रमुख सचिव गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 10:31 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 14 Oct 2026 10:31 AM IST
सार

दो फरवरी 2014 को आयोजित परीक्षा के बाद हुई इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। ईओडब्ल्यू डीजी जेएन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना में योगेश कुमार की भूमिका के सुबूत मिले। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। 

विज्ञापन
UP: Major arrest in Animal Husbandry Department recruitment scam; then-Principal Secretary arrested.
प्रमुख सचिव योगेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को ईओडब्ल्यू की टीम ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश के 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती की गई थी। दो फरवरी 2014 को आयोजित परीक्षा के बाद हुई इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। मामले की जांच में भर्ती नियमों को दरकिनार कर ओएमआर शीट का मूल्यांकन केंद्रीकृत तरीके से कराने और मंडलीय चयन समितियों के अधिकार समाप्त करने जैसे तथ्य सामने आए थे।
विज्ञापन


भर्ती के समय राजकिशोर सिंह प्रदेश के पशुधन मंत्री थे। तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार भर्ती प्रक्रिया के दौरान शासन में प्रमुख पद पर तैनात थे। भर्ती के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए थे। ईओडब्ल्यू डीजी जेएन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना में योगेश कुमार की भूमिका के सुबूत मिले। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। योगेश कुमार 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed