फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The effects of the statewide disturbance will end tomorrow, with temperatures expected to rise by eight de

यूपी: प्रदेश में कल से खत्म होगा विक्षोभ का असर, एक सप्ताह के अंदर आठ डिग्री तक बढ़ सकता है पारा

Fri, 08 May 2026 07:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 May 2026 07:06 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। 
 

विज्ञापन
UP: The effects of the statewide disturbance will end tomorrow, with temperatures expected to rise by eight de
यूपी के मौसम में हुआ बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पिछले कुछ दिनों से बारिश-आंधी के बीच तापमान में आई गिरावट से सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और एक सप्ताह में 6-8 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है जिससे गर्मी अपना असर दिखाएगी। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही गर्म हवाएं फिर से सक्रिय हो जाएंगी। इसके चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर दोबारा से तेज महसूस किया जाएगा। अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास या इसके पार पहुंच सकता है। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्येष्ठ माह में भी बारिश और तेज हवा ने मौसम को खुशगवार कर दिया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से तपिश भरे मौसम की वापसी हो रही है जिसकी वजह से गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। आगे एक सप्ताह तक इसके धीरे-धीरे कर बढ़ोतरी के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म वाराणसी रहा जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38.2, झांसी का 38.1 और उरई का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी मई के आठ दिनों के दौरान शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed