फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The daughter-in-law made serious allegations against the cabinet minister and the family, after sending the letter to the Prime Minister, the complaint was given in the women's police station.

कैबिनेट मंत्री के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप : छोटे भाई की बहू ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजने के बाद दी तहरीर 

Mon, 03 Jan 2022 01:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

अमित टंडन की बहू दिशा ने ससुर अमित टंडन के बड़े भाई व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन समेत पूरे परिवार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
UP: The daughter-in-law made serious allegations against the cabinet minister and the family, after sending the letter to the Prime Minister, the complaint was given in the women's police station.
थाने में तहरीर देती कैबिनेट मंत्री की पौत्र बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमित टंडन की बहू दिशा ने परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम व सीएम को पत्र भेजने के साथ ही रविवार शाम हजरतगंज महिला थाने में तहरीर भी दी। उन्होंने ससुर अमित टंडन के बड़े भाई व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन समेत पूरे परिवार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला थाने की इंस्पेक्टर दुर्गावती के मुताबिक दिशा वर्ष 2020 से पति आयुष से अलग रह रही हैं और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा विचाराधीन है। मामले की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


चौक के सोंधी टोला निवासी अमित टंडन के बेटे आयुष की पत्नी दिशा का पीएम के नाम पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही उन्हें घर से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि 50 लाख रुपये व फॉर्च्यूनर गाड़ी नहीं दी तो ससुराल में रह नहीं पाओगी। दिशा का कहना है कि उन्होंने चौक कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी से शिकायत की, मगर उन्हें सांत्वना देकर लौटा दिया गया। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है। वे बोले कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहना है। 
विज्ञापन

 
वीडियो भी वायरल
दिशा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं- मंत्री द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी मैंने कई जगह शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनके पद पर होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मैं मोदीजी व योगीजी से विनम्र निवेदन करती हूं कि मुझे न्याय मिले और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed