{"_id":"60d87edc8ebc3e2d93144cac","slug":"up-the-body-of-the-girl-who-was-missing-for-two-days-was-found-in-the-pond-she-had-gone-after-her-father-s-rebuke","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला, पिता की फटकार के बाद चली गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला, पिता की फटकार के बाद चली गई थी
Sun, 27 Jun 2021 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:06 PM IST
सार
जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह के मुताबिक हरीराम ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने फटकार दिया था।
विज्ञापन
तालाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर) में दो दिन से लापता एक किशोरी का शव रविवार की सुबह तालाब में पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फोन पर बात करने पर किशोरी को उसके पिता ने फटकार दिया था। उसके बाद से वह लापता हो गई थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के बैथू गांव से बाहर तालाब में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त खुशबू (17) पुत्री हरीराम निवासी देवकली सरैया थाना कूरेभार के रूप में हुई।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह के मुताबिक हरीराम ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की सुबह खुशबू किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने फटकार दिया था। उसके बाद वह राशन लेने चला गया। लौटने पर खशबू घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शनिवार को कूरेभार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन