फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP TET paper leak case agency conducting examination and people associated with publication under ambit of investigation

टीईटी पेपर लीक मामला: जांच के दायरे में परीक्षा कराने वाली एजेंसी और प्रकाशन से जुड़े लोग

Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM IST
सार

इस मामले में एसटीएफ ने प्रदेश से 26 लोगों को दबोचा है। अब इस पेपर लीक कांड की जांच के दायरे में परीक्षा कराने वाली एजेंसी के कर्मचारी, पेपर प्रकाशन से जुड़े लोग भी आ गए हैं। एसटीएफ इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
UP TET paper leak case agency conducting examination and people associated with publication under ambit of investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक करने में जालसाजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया है। इसकी शुरूआत झांसी के ऋषि शर्मा ने सबसे पहले की। उसने टीईटी पेपर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। उसने यह पेपर कुछ चिह्नित लोगों को भेजा गया। ताकि उनके जरिए अन्य को भेजा जा सके। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक पेपर लीक करने वाले गिरोह में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया है। पेपर भेजने के बाद जिन नंबरों से लीक कराए गये थे वह तत्काल बंद कर दिये गये। ताकि कोई तलाश न कर सके।

विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर को लीक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप का प्रयोग किया गया। इस प्लेटफार्म के जरिए गिरोह के सक्रिय सदस्यों को पेपर भेजा गया। सभी को गिरोह के सरगना ने तत्काल दुसरे नंबर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लेकर मोबाइल बंद करने का निर्देश दिया था। एसटीएफ ने जब इसकी जांच शुरू की तो सबसे पहले झांसी निवासी ऋषि शर्मा ने पेपर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर अपलोड किया था। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। हालांकि एसटीएफ की दो टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारी के मुताबिक पेपर लीक करने के मामले में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। इस गिरोह के नेटवर्क के जड़ में पहुंचने के लिए एसटीएफ की पूरी टीम ने अपना जाल बिछा दिया है। अधिकारी के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कहीं इस कंपनी के किसी कर्मचारी का संपर्क पेपर लीक करने वाले गिरोह से तो नहीं है। वहीं इसके अलावा जिस जगह से पेपर का प्रकाशन किया गया, उनके कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इन दोनों एजेंसियों के हर सदस्यों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed