फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP TET paper leak Anil Bhushan Chaturvedi has been appointed as the Secretary of the Examination Regulatory Authority.

यूपी टीईटी पेपर लीक: अनिल भूषण चतुर्वेदी को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का कार्यभार, संजय उपाध्याय गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 07:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का पेपर लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत एसटीएफ ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के संयुक्त निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी का तबादला राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निदेशक पद पर किया गया है। 

विज्ञापन
UP TET paper leak Anil Bhushan Chaturvedi has been appointed as the Secretary of the Examination Regulatory Authority.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बुधवार को शिक्षा संवर्ग के दो अधिकारियों के तबादले किए है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के संयुक्त निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी का तबादला राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निदेशक पद पर किया गया है। 
विज्ञापन


चतुर्वेदी को सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चतुर्वेदी पहले भी प्राधिकारी सचिव रहे है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीतापुर के उप प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार को रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियामक अधिकारी संजय उपाध्याय को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
इससे पहले, शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का पेपर लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत एसटीएफ ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। उन्हें मंगलवार को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पेपर लीक मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से मिले दस्तावेज़ों से साफ हो गया है कि ये प्रश्नपत्र परीक्षा में आने वाले थे। 

जिस व्यक्ति को टीईटी के प्रश्न पत्र छापने की जिम्मेदारी मिली थी, उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में यूपी टीईटी 2021 के परीक्षा नियंत्रक व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण संजय कुमार उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि प्रश्नपत्र लीक कराने में इनकी संलिप्तता थी।

इससे पूर्व यूपी एसटीएफ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है। इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने जारी किया था।

जानकारी के अनुसार सरकार ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया दोषी माना है। इस परीक्षा को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ही थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई और दिल्ली की गैर जिम्मेदार एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड को पेपर प्रिंट कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। 

एजेंसी के निदेशक राय अनूप प्रसाद ने प्रश्न पत्र की छपाई के दौरान गोपनीयता एवं सुरक्षा मानकों की अपदेखी की, जिसकी वजह से पेपर आउट हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ गई। अनूप को जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed