{"_id":"6761555d8a3a32aa630f4280","slug":"up-temperature-goes-up-see-the-weather-update-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुर्वा हवाओं के असर से चढ़ने लगा पारा, 20 दिसंबर तक शीतलहर से रहेगी राहत, अच्छी धूप खिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुर्वा हवाओं के असर से चढ़ने लगा पारा, 20 दिसंबर तक शीतलहर से रहेगी राहत, अच्छी धूप खिलेगी
Wed, 18 Dec 2024 06:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Dec 2024 06:54 AM IST
सार
यूपी में पूर्वा हवाओं के असर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम राहत देगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाओं के असर से मौसम ने यू टर्न लिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर के सोमवार से मद्धिम पड़ जाने से दिन और रात के तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले चार से पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर में खिली धूप और तापमान में हल्की बढ़त से ज्यादातर जगहों पर दिन में गर्माहट का एहसास रहा। पूर्वा हवाओं के असर से पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़त देखने को मिली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- संसद में फलीस्तीन का..., पढ़ें पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट, ऊर्जा विभाग को मिले सबसे अधिक 8587 करोड़
घने कोहरे की वजह से मंगलवार को सुबह कानपुर और आजमगढ़ में दृश्यता 200 मीटर तो अमेठी, लखनऊ, बहराइच और कुशीनगर की दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई।
मौसम विभाग के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल यूपी में शीतलहर थमी रहेगी। इस बीच नमीयुक्त पुरवाई की वजह से हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं की वजह से तराई व पूर्वाचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। अगले तीन से चार दिनों के लिए शीतलहर से राहत रहेगी।