फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhan Sabha Session: CM said reservation was given as per rules in 69 thousand teacher recruitment

UP Vidhan Sabha: सीएम ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- संसद में फिलिस्तीन का..., पढ़ें पांच बड़ी बातें

Tue, 17 Dec 2024 03:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

UP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद सीएम ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें घेरा। आगे पढ़ें और जानें सीएम के बयान की पांच बड़ी बातें...

विज्ञापन
UP Vidhan Sabha Session: CM said reservation was given as per rules in 69 thousand teacher recruitment
सदन में सीएम योगी ने प्रिंयका गांधी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी। उन्होंने सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नेत्री संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही हैं।

विज्ञापन


सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने कई सवाल उठाएं। लेकिन उनके सही तथ्यों को रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। हमारे प्रदेश के सामने भी है।
विज्ञापन

 

सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी। 

UP Vidhan Sabha Session: CM said reservation was given as per rules in 69 thousand teacher recruitment

बिना किसी भेदभाव की गईं भर्तियां

पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं। 

विज्ञापन

आरक्षण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है। 

भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं

सीएम ने कहा कि एक समय वो था जब 86 SDM के पद पर 56 एक ही जाति के थे। फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। 

अधिक से अधिक इन्वेस्ट लाना हमारा उद्देश्य

आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। आज यूपी में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। एमएसएमई के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। 

UP Vidhan Sabha Session: CM said reservation was given as per rules in 69 thousand teacher recruitment
lucknow - फोटो : amar ujala

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन

आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है। 

UP Vidhan Sabha Session: CM said reservation was given as per rules in 69 thousand teacher recruitment

विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं

विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।   

फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं कांग्रेस नेत्री

सीएम ने सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नेत्री संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही हैं। जबकि, हम यूपी के युवाओं को इस्राइल में नौकरी दे रहे हैं। प्रदेश के 5600 से अधिक युवा इस्राइल गए हैं। जहां उन्हें डेढ़ लाख रुपये की सैलरी मिल रही हैं। रहना-खाना अलग मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed