फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Team of 26 departments including media liaison department of BJP announced, former DGP also got responsibility

यूपी : भाजपा के मीडिया सहित 26 विभागों की टीम घोषित, पूर्व डीजीपी को भी मिली जिम्मेदारी

Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
UP: Team of 26 departments including media liaison department of BJP announced, former DGP also got responsibility
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के 26 विभागों की टीम घोषित की है। तरुनकान्त त्रिपाठी को मीडिया संपर्क विभाग का संयोजक और नवीन श्रीवास्तव को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला को सुशासन एवं केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग का संयोजक नियुक्त किया है।

विज्ञापन


कार्यालय निर्माण विभाग में डॉ राकेश त्रिवेदी को संयोजक नियुक्त किया गया है । कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग में सुरेश सिंह, ग्रंथालय ई पुस्तकालय विभाग में राममिलन राम, स्वच्छ भारत अभियान में सत्येंद्र मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग में पूनम मिश्रा, नमामि गंगे विभाग में कृष्ण दीक्षित बड़े और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान विभाग में अजय शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


नीति विषयक शोध विभाग में पुष्कर मिश्रा, राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग में  अशोक नागर, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग में राकेश श्रीवास्तव, डॉक्यूमेंटेशन विभाग में राजकुमार, सहयोग एवं आपदा राहत विभाग में कुमार आशीष पांडेय, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में शंकर लोधी, साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग में गिरिजा शंकर गुप्ता, ट्रस्ट समन्वय विभाग में राजकुमार अग्रवाल और चुनाव प्रबंधन विभाग में अरुनकान्त त्रिपाठी को संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासम्पर्क अभियान विभाग में देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान में प्रमोद द्विवेदी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग में अखिलेश अवस्थी, कानूनी एवं विधिक विषय विभाग में रवि सिसोदिया, पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग में प्रदेश मंत्री मीना चौबे को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। विदेश सम्पर्क विभाग में राजराजेश्वर सिंह, आजीवन सहयोग निधि विभाग में  ओपी श्रीवास्तव और आईटी विभाग में हिमांशुराज पंडित को संयोजक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed