Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers expressed opposition to registering attendance online

यूपी: शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का जताया विरोध, पूरे प्रदेश के सभी बीईओ कार्यालय में देंगे धरना

Sat, 18 Nov 2023 06:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Nov 2023 06:42 AM IST
सार

बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया था कि प्रेरणा एप से बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन
UP: Teachers expressed opposition to registering attendance online
शिक्षक संगठन ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कुछ जिलों में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है। साथ ही यह आदेश वापस न लेने पर एक दिसंबर को प्रदेश के सभी 824 बीईओ ऑफिस पर धरना देने की घोषणा की। इसी दिन जिला व प्रदेश स्तर के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, महामंत्री नरेश कौशिक ने शुक्रवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को ज्ञापन देकर आदेश को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह उचित और व्यावहारिक नहीं है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेरणा एप के संबंध में तीन सितंबर 2019 को तत्कालीन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में संगठन के साथ बैठक हुई थी। इसमें संघ एप की कमियों के बारे में बताया था। साथ ही प्रेरणा एप को पर्सनल मोबाइल में डाउनलोड करने से इन्कार किया था।
विज्ञापन


बैठक में बेसिक शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया था कि प्रेरणा एप से बेसिक शिक्षकों की उपस्थिति नहीं ली जाएगी। मगर चार साल बाद शासन उस निर्णय से मुकर कर फिर इसी एप के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने का आदेश जारी किया है। इसके खिलाफ शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, वेतनमान की विसंगति, परस्पर तबादला प्रक्रिया, कैसलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ जैसी मांग भी विभाग ने आज तक पूरी नहीं की है। शासनादेश के विरुद्ध शिक्षकों से मिड डे मील बनवाया जा रहा है। उनसे गैर शैक्षणिक कार्य लिया जा रहा है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि नहीं की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. प्रभाकांत, सुधीर सहगल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed