चैंपियन बनकर लौटी ताइक्वांडो टीम
32वीं सब जूनियर एवं प्रथम कैडेट नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। यूपी की टीम ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दस कांस्य पदक जीते।
हरियाण में 4 से 8 जून के मध्य आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में पदकलेवा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वापसी पर लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया।
यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि रिया कनौजिया, अमीना, अंकुर सिंह सैनी, जयनेंद्र प्रताप सिंह, बुलंदी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है।
वहीं, कृष्णा कुमार पाल और लक्ष्मी चौहान ने रजत पदक जीता। अंशु खरे, हर्ष कुमार यादव, अमित शर्मा, सूरज थापा, तनिष्का सिंह, आर्या शुक्ला, वर्तिका पटेल, अखिल तिवारी, शिवम त्यागी, पंकज यादव ने कांस्य पदक जीता है।
पांच को मिली नेशनल ट्रेनिंग कैंप में जगह
नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी के पांच खिलाड़ियों ने भारतीय ताइक्वांडो ट्रेनिंग कैंप में जगह बनाने में सफलता हासिल कर ली है।
यूपी की बुलंदी शर्मा, अमीना तिलत, कृष्णा कुमार पाल, लक्ष्मी चौहान और अंकुर सिंह सैनी को भारतीय ताइक्वांडो ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित कर लिया गया है।