फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Swatantradev said, Akhilesh is day dreaming of forming the government, the public will not fall under the guise of red cap

यूपी : स्वतंत्रदेव ने कहा, सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रहे अखिलेश, जनता लाल टोपी वालों के झांसे में नहीं आने वाली

Wed, 05 Jan 2022 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jan 2022 07:20 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अखिलेश के सपने में भगवान कृष्ण तो आते हैं, लेकिन जब वह जगते हैं तो कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार कृष्ण और राम भक्तों पर गोलियां चलवाती है।

विज्ञापन
UP: Swatantradev said, Akhilesh is day dreaming of forming the government, the public will not fall under the guise of red cap
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता लाल टोपी वालों के झांसे में आने वाली नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रहे हैं, जबकि जनता प्रदेश को सपा, बसपा और कांग्रेस के जहरीले कॉकटेल से मुक्त रखने का संकल्प ले चुकी है। स्वतंत्रदेव बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को जन विश्वास यात्रा की सफलता की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर से 3 जनवरी तक निकाली गई यात्राओं को मिला जनसमर्थन साबित करता है कि डबल इंजन की सरकार पर जनता का विश्वास कायम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2022 में जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिलने वाला है। जो लोग नई हवा चलाने की बात कर रहे हैं वह केवल जनता को लूटकर बनाए गए दुर्गंध वाले इत्र से ज्यादा कुछ नहीं है। सपा जब सत्ता में होती है तो उनकी हर योजना अपने परिवार कल्याण के लिए होती है। योगी सरकार ने 2017 के बाद कुशासन के इन सभी प्रतीकों पर लगाम लगाई है।
विज्ञापन


स्वतंत्रदेव ने कहा कि योगी सरकार के टैबलेट को खोलते ही दो आइकॉन प्रमुखता से दिखाई पड़ते हैं। एक में सुशासन की बागडोर की सुदृढ़ व्यवस्था से जुड़े काम की प्लानिंग तो दूसरे पर पिछली सरकारों के कारनामों की कुंडली है। अखिलेश के सपने में भगवान कृष्ण तो आते हैं, लेकिन जब वह जगते हैं तो कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार कृष्ण और राम भक्तों पर गोलियां चलवाती है। रामद्रोही के सपने में न कृष्ण आ सकते हैं और न हकीकत में राम-कृष्ण भक्त उनके साथ खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed