फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Suspected Punjab youth living in Sultanpur under disguise arrested, ATS took action; These documents were

यूपी: सुल्तानपुर में हुलिया बदलकर रह रहा पंजाब का संदिग्ध युवक गिरफ्तार, एटीएस ने की कार्रवाई

Sat, 25 Jan 2025 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Jan 2025 06:41 AM IST
सार

UP ATS action: मान सिहं ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित तौकलपुर नगरा का निवासी बताकर फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाया था। 

विज्ञापन
UP: Suspected Punjab youth living in Sultanpur under disguise arrested, ATS took action; These documents were
यूपी एटीएस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एटीएस पेज

विस्तार

महाकुंभ की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकसी में जुटी यूपी एटीएस ने सुल्तानपुर से पंजाब के फजिलका निवासी संदिग्ध युवक मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह बीते कई दिनों से सुल्तानपुर में हुलिया बदल कर रह रहा था। उसके पास से तमाम कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एटीएस की अयोध्या यूनिट को सूचना मिली थी कि पंजाब का रहने वाला एक व्यक्ति कई दिनों से सुल्तानपुर में अपना हुलिया बदल कर रह रहा है। उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपना पहचान पत्र भी बनवाया है। जांच में सामने आया कि वह पंजाब के फजिलका जिले का निवासी मान सिंह है। 
विज्ञापन


उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर खुद को सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित तौकलपुर नगरा का निवासी बताकर फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाया था, जिसके बाद किराये के मकान में निवास करने लगा। उसके बैंक खाते की जांच में पता चला कि उसने बड़ौदा यूपी बैंक की सूरापुर शाखा में अपना आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड तथा आजमगढ़ के बूढ़नपुर स्थित ग्राम पंचायत सरैया से जारी जन्म प्रमाण पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एटीएस की पड़ताल में सामने आया कि इस पते पर इस नाम का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं रहता है। जिसके बाद एटीएस ने उसे अयोध्या बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उसने कबूला कि वह विदेश जाना चाहता था। उसने बीते वर्ष अप्रैल माह में सुल्तानपुर के पते से पासपोर्ट का आवेदन भी किया था। एटीएस ने उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed