{"_id":"6a4d97bae27bbbff4606e1e6","slug":"up-sultanpur-sdm-karan-singh-suspended-for-alleged-irregularities-in-land-allotment-government-took-decision-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भूमि आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह निलंबित, शासन ने देर रात लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भूमि आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह निलंबित, शासन ने देर रात लिया फैसला
Wed, 08 Jul 2026 05:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:50 AM IST
सार
Sultanpur SDM Karan Singh: प्रदेश सरकार ने जमीन आवंटन में हुई गड़बड़ी के मामले में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शासन ने देर रात लिया फैसला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात उप जिलाधिकारी करन सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध किया गया है। उन पर संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।
विज्ञापन
करन सिंह तहसीलदार से एसडीएम के पद पर पदोन्नति पाने के बाद सुल्तानपुर में तैनात किए गए हैं। वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात थे। उन पर आरोप है कि गुन्नौर के ग्राम सुखैला असदपुर में श्रेणी-5(3) के अंतर्गत दर्ज झाऊ के खाते में एवं श्रेणी-6(4) (रेता) की सरकारी भूमि को नियमविरुद्ध आवंटित कर दिया। संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में शासन को निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अनेदखी करने का आरोप लगाया गया है। भूमि आवंटन करने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए दोषी बताया गया है। उन्हें निलंबित करते हुए मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन