फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Subordinate will do more than 24 thousand recruitments, annual recruitment calendar released, more than 34 lakh will be waiting for completion

खुशखबर: यूपी में 24 हजार नए पदों पर होंगी भर्तियां, जानिए किस विभाग में हैं कितने पद खाली

Fri, 22 Apr 2022 09:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Apr 2022 09:56 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देखने के दौरान रिक्त पदों को भरने का अभियान तेजी से बढ़ाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
UP: Subordinate will do more than 24 thousand recruitments, annual recruitment calendar released, more than 34 lakh will be waiting for completion
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने समूह ‘ग’ की इस वर्ष होने वाली भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया। आयोग वर्ष 2022 में 14 भर्ती परीक्षाएं करेगा। अगर आयोग अपने कैलेंडर के अनुसार चला तो नौ भर्तियां पूरी होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे 34.54 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा और 24,017 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी। दूसरी ओर आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथि का इंतजार भी समाप्त कर दिया है। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत दूसरी पीईटी 18 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 29 मार्च के अंक में अधीनस्थ की लंबित भर्तियों से जुड़ी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इनमें दूसरी पीईटी का मुद्दा भी शामिल था। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देखने के दौरान रिक्त पदों को भरने का अभियान तेजी से बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके तत्काल बाद आयोग ने इस वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया। आयोग के कैलेंडर में जिन 14 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित की गई है, उनमें अर्से से लंबित नौ भर्तियां भी शामिल हैं। आयोग ने तीन तिथियां आरक्षित के रूप में घोषित की हैं। इनका उपयोग भविष्य में विज्ञाप्ति होने वाली भर्तियों या किसी घोषित परीक्षा की तिथि बदलने की नौबत आई, तो किया जा सकेगा। आरक्षित तीन तिथियों में से एक का उपयोग तो सम्मिलित ग्राम पंचायत भर्ती में हो जाएगा। 
विज्ञापन


ये प्रमुख भर्ती परीक्षा
9212 पदों के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की मुख्य परीक्षा 8 मई को
8085 राजस्व लेखपाल के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून को
2504 अनुदेशक की मुख्य परीक्षा 17 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed