फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Struggle due to finding 13 Corona positive in Secretariat, number may increase

यूपी : सचिवालय में 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, शिक्षा निदेशालय में भी 14 पॉजिटिव 

Fri, 26 Mar 2021 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Struggle due to finding 13 Corona positive in Secretariat, number may increase
लखनऊ सचिवालय - फोटो : amar ujala
सचिवालय में 13 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी खाद्य रसद विभाग में तैनात हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक अनुभाग अधिकारी व एक संयुक्त सचिव भी शामिल हैं। सचिवालय के खाद्य रसद एवं बांट माप विभाग में 13 अनुभाग हैं। कर्मचारी संक्रमित होने के बाद सभी अनुभागों को बंद दिया गया है। सचिवालय में कोरोना केस बढ़ने से हड़कम्प। एनेक्सी के तृतीय तल पर खाद्य एवं रसद विभाग है। परसों की जांच में 13 कर्मी पॉजिटिव पाए गए। कल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद संख्या और बढ़ सकती है। सचिवालय में टीम बुलाकर जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कई अधिकारी समेत कर्मचारियों के पॉजिटिव होने पर दहशत मच गई है। इसके बाद कैम्प लगाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां पर टेस्टिंग करायी जा रही है। कुल 14 के पॉजिटिव होने की सूचना है। करीब 78 लोगों का स्टाफ है। पॉजिटिव होने वाले अधिकारियों में एडिशनल डायरेक्टर मंजू शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर महिला विकास श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर प्रेम चंद्र यादव, डिप्टी डायरेक्टर दीपचंद, विधि अधिकारी दिनेश कुमार सिंह राठौर, डिप्टी डायरेक्टर कैम्प विवेक नौटियाल शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक प्रकाश नरही कंटेनमेंट जोन पहुंचे और कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने के निर्देश दिए। कोविड मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed