फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Storm Wreaks Havoc in Lucknow; Two Cancer Hospital Employees Trapped Under Fallen Tree, Kept Crying Out fo

UP: लखनऊ में आंधी बनी आफत, पेड़ गिरने से दबे कैंसर अस्पताल के दो कर्मी, मौत; मदद के लिए चिल्लाते रहे

Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
सार

लखनऊ में तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई। दोनों बाइक से ड्यूटी जा रहे थे और पेड़ के नीचे दब गए। काफी देर बाद उन्हें निकाला गया, लेकिन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
UP Storm Wreaks Havoc in Lucknow; Two Cancer Hospital Employees Trapped Under Fallen Tree, Kept Crying Out fo
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ के कैंट में बृहस्पतिवार सुबह तेज आंधी चलने पर बाइक सवार दो अस्पताल कर्मियों पर सेमर का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में घायल दोनों लोगों की मौत हो गई। बस्ती के दुबरा बोधी गांव निवासी रवि शंकर पांडे (28) कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल में रेडियो थैरेपिस्ट थे। वह बलरामपुर अस्पताल में बने परिसर में मऊ के बस स्टैंड घोसी के रहने वाले साथी रेडियो थेरेपिस्ट बालकिशन (27) के साथ रहते थे। 

विज्ञापन


रवि के पिता शिवनारायण पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों एक बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। तभी दिलकुशा गार्डन परिसर में लगा सेमर का पेड़ अचानक आंधी के कारण उन पर गिर पड़ा। दोनों उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के सहयोग से पेड़ हटाने में जुट गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पेड़ हटाया जा सका। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण यातायात रहा बाधित

पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट किया। थाना प्रभारी कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि दोनों मृतकों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed