फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF takes action and catches many solver in Lekhpal Exam.

Lekhpal Exam : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल भर्ती में सेंधमारी नाकाम, 22 शातिर गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 11:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Aug 2022 11:04 AM IST
सार

परीक्षा की शुचिता भंग करने की साजिश रचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई कर शातिरों को गिरफ्तार किया गया। इसमें नरेंद्र कुमार पटेल व उसका गैंग कई परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने का प्रयास कर रहा था। सभी शातिरों व परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
UP STF takes action and catches many solver in Lekhpal Exam.
गिरफ्तार किए गए सॉल्वर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एसटीएफ ने बड़ी और चौतरफा कार्रवाई करते हुए रविवार को राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश नाकाम कर दी। एसटीएफ ने एक साथ अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग के 22 शातिरों को गिरफ्तार किया। इनमें मास्टरमाइंड प्रयागराज का नरेंद्र कुमार पटेल व विजयकांत पटेल है। यह गैंग 10-10 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पास कराने का सौदा करता था। हालांकि कहीं से भी पेपर लीक की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि रविवार को 12 मंडल मुख्यालयों अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ और वाराणसी के 501 केंद्रों पर राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता भंग करने की साजिश रचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई कर शातिरों को गिरफ्तार किया गया। इसमें नरेंद्र कुमार पटेल व उसका गैंग कई परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने का प्रयास कर रहा था। सभी शातिरों व परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विजय पुराने नकल माफिया केएल पटेल के गैंग से संबंधित है।

विज्ञापन

ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षा में बैठे थे कई अभ्यर्थी

एसटीएफ मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक लाल प्रताप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज के नरेंद्र और संदीप पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बड़ी संख्या में पेपर सॉल्व कराने की साजिश का पता चला। इसके बाद संबंधित जिलों में सूचना देकर अभ्यर्थी व शातिरों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

- वाराणसी के आरपी रस्तोगी इंटर कालेज, बांसफाटक से प्रतापगढ़ के दिलीप गुप्ता, प्रयागराज के  नैनी स्थित ईश्वर प्रेम विद्या मंदिर से दिनेश कुमार साहू, कानपुर के नवाबगंज स्थित डीपीएस इंटर नगर निगम कालेज से करण कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षा दे रहा था।

10-10 लाख रुपये तय हुआ था सौदा
प्रयागराज से गिरफ्तार विजय कांत पटेल, दिनेश कुमार यादव व सोनू कुमार ने सात अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये का सौदा किया था। विजय कांत नक ल माफिया डॉ. केएल पटेल का करीबी है। सभी गोहरी-सोरांव रोड पर कार में बैठकर परीक्षा हॉल में बैठे अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करा रहे थे। अलग-अलग जिलों में परीक्षा दे रहे उन अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गैंग के पास से 15 ब्लूटूथ ईयर बड, 6 सिमकार्ड, 6 ईयर बड सेल, 9 ब्लूटूथ डिवाइस कार्ड, 10 मोबाइल, 1 पैनकार्ड, 1 डीएल व 620 रुपये नगद बरामद किया गया।

लेखपाल भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विजय कान्त पटेल शिक्षक के रूप में काम-काम करते नकल माफिया बन गया। वह नकल एवं शिक्षा माफिया डॉ. केएल पटेल के आई.टी.आई. कालेज मुबारकपुर में लगभग तीन वर्ष तक शिक्षक के रूप में काम कर चुका है। वहीं से विजय केएल के साथ इस धन्धें में लिप्त हो गया। इसने लगभग 01 माह पहले ग्रामीण डाक सेवा (जी.डी.एस.) में भी 5 लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराया है। जिसका वैरिफि केशन हो चुका है, जिसके बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
    
विजय कांत पटेल के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी पुष्पेन्द्र को उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी से और जयसिंह पटेल को माया देवी बालिका इंटर कालेज कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को निर्देश दिए गए थे कि डिवाइस आन रखना और पेपर आउट होते ही सभी प्रश्नों के उत्तर अलग-अलग मोबाइल से ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताए जाएंगे।

मुख्यालय की टीम ने साल्वर को किया गिरफ्तार
मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल की टीम ने राजधानी लखनऊ के मड़ियांव स्थित एजल कारमल इंटर कालेज से रूपेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे पटना बिहार के राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह अलीगंज में बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी में अमित यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे संजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ मेरठ की टीम ने मुरादाबाद में अभ्यर्थी संदीप कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे मोहित को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद में ही आर्यन के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर रविंद्र कुमार और उसके साथ नीरज को गिरफ्तार किया गया। नीरज कैंडीडेट और साल्वर गैंग के बीच की कड़ी बताया जा रहा है।
    
वहीं एसटीएफ की वाराणसी युनिट ने आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज, चेतगंज वाराणसी से अभ्यर्थी कृष्णा यादव के स्थान पर साल्वर राज नारायण यादव को परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ  की फील्ड इकाई बरेली ने राजकीय बालिका इंटर कालेज ,सिविल लाइन से अभ्यर्थी रिंकू के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उधर, गोंडा में लेखपाल भर्ती कराने के ना पर किए जा रहे फ्राड के मामले में सलीम वारसी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed