फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested fraudster who cheats in the name of officers, ministers and contractors

एमपी के राज्यपाल के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, कई राज्यों के लोगों को बना चुका है शिकार

Tue, 30 Jun 2020 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
UP STF arrested fraudster who cheats in the name of officers, ministers and contractors
सरगना रंजन कुमार - फोटो : amar ujala
यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत न्यायाधीश और अफसर बनकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना रंजन कुमार मिश्रा को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। वह लोगों को अपने जाल में फंसाकर विभिन्न खातों में करोड़ों रुपये जमा करा चुका है।
विज्ञापन


उसके पास से 36 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह यूपी के अलावा झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और असम के लोगों को भी अपना शिकार बना चुका है। एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम पर चार विधायकों से लाखों रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन


इस मामले में सागर के एसपी से शिकायत की गई थी। फरवरी में रंजन ने यूपी राजकीय निर्माण निगम (आरएनएन) के प्रोजेक्ट मैनेजर राजमणि से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर परिचित के खाते में 8 लाख रुपये जमा कराए। ठगी के शिकार हुए राजमणि ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में एसटीएफ ने मार्च में सुनीत गौतम और गणेश तिवारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम के नाम पर मंत्री अर्जुन मंडा से जमा कराए 40 लाख  

रंजन ने बताया कि 2008 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री मधुकोड़ा बनकर झारखंड में ही मंत्री अर्जुन मुंडा को कॉल कर 40 लाख रुपये अपने साथी आलोक कुमार निवासी जहानाबाद के खाते में जमा कराए थे। इसका मुकदमा थाना लालपुर जिला रांची में दर्ज है।

 

2010 में पटना का डीएम बनकर पटना के ही बीडीओ से 40 हजार रुपये फर्जी नाम पते के खाते में जमा कराए। 2011 में बिहार के 10 जिलों के डीएम के नाम पर एडीएम और एसडीएम से 10 लाख रुपये से अधिक जमा कराए थे। इन मामलों में वह गिरफ्तार भी हो चुका है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed