{"_id":"650017cc7229d9fae50973f8","slug":"up-stf-arrested-four-for-running-fake-call-center-in-lucknow-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी
Tue, 12 Sep 2023 01:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:18 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 19 में स्थित ओम प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 108 पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हो गया है। एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसटीएफ ने मंगलवार सुबह इंदिरा नगर के सेक्टर 19 के एक अपार्टमेंट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। फ्लैट नंबर 108 से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कॉल सेंटर के जरिए बेरोजगारों को जाल में फंसाकर नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे।
विज्ञापन
एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने बताया कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले राजन श्रीवास्तव, गोरखपुर के राकेश शर्मा, प्रतापगढ़ के सुरेंद्र प्रताप सिंह और हरदोई के सुमेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी वर्तमान में ओम प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 108 में रहते थे और यहीं पर कॉल सेंटर चलाते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाराबंकी में हाहाकार: मोहल्ले बने टापू, हर तरफ पानी ही पानी, लोग भूख प्यास से बेहाल, रेस्क्यू हुआ मुश्किल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिस कर्मियों को मिलेगा 500 रुपये मोटरसाइकिल भत्ता, बुंदेलखंड में बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण
पूछताछ में आरोपियों ने एसटीएफ को बताया कि उन्होंने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जिस पर अलग-अलग विभागों में नौकरी देने संबंधी नोटिफिकेशन अपलोड करते हैं। उसमें नौकरी के आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर दिए गए हैं। जो लोग नौकरी के लिए संपर्क करते हैं। उनसे आरोपी रकम वसूल कर नौकरी लगवाने का दावा करते हैं। उसके बाद पैसा हड़प कर मोबाइल नंबर बंद कर देते हैं। एसटीएफ आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले तीन साल से इस तरह से धन उगाही कर रहे थे।