{"_id":"5d8f7ef68ebc3e01656e8dde","slug":"up-stf-arrested-five-examination-fraud-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं में धांधली कराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ 25 लाख के चेक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाओं में धांधली कराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ 25 लाख के चेक बरामद
Sat, 28 Sep 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व डिवाइस शर्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती में धांधली व नकल कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उनके पास से परीक्षा में नकल कराने से संबंधित भारी संख्या में उपकरण, अभिलेख और एक करोड़ 25 लाख रुपये के चेक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान अहमद अली पुत्र मो. आशिक अली, अरुण कुमार यादव उर्फ बिहारी पुत्र मदन जी यादव, संदीप कुमार यादव पुत्र शिवबहादुर यादव, सफीउल्लाह अंसारी पुत्र अनवर अली अंसारी व अमन कुमार सरोज पुत्र राम खेलावन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अभियुक्तों से बरामद किए गए उपकरणों में सात फुल बांह के शर्ट जिनमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फिट किया हुआ है। जो कि बैटरी व स्पीकर से जुड़ा हुआ है, 15 डिवाइस बैटरी, 37 ईयर फोन, 13 थम्ब इम्प्रेशन अभ्यर्थियों के नाम सहित, सीएमओ इलाहाबाद व लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिवक्ता की दो मोहरें, पांच आधार कार्ड व चार पेन ड्राइव सहित कई उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन