{"_id":"65f3fe88d2452f96d40796b1","slug":"up-stf-arrested-10-people-in-sipahi-bharti-paper-leak-case-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पूर्व कर्मियों ने लीक किया था सिपाही भर्ती का पेपर, अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पूर्व कर्मियों ने लीक किया था सिपाही भर्ती का पेपर, अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:27 PM IST
सार
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पूर्व कर्मियों ने पेपर लीक किया था।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पेपर लीक कांड का भंडाफोड़ किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के तीन लोगों को एसटीएफ ने गाजियाबाद से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पेपर लाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथ मिलकर वेयरहाउस से पेपर की फोटो खींची थी और इसे लाखों रुपए लेकर बेचा था। एसटीएफ आरोपी राजीव की अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि प्रयागराज के अभिषेक कुमार शुक्ला, मिर्जापुर के शिवम गिरि और भदोही के रोहित कुमार पाण्डेय अहमदाबाद की टीसीआई एक्सप्रेस कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन की आशंका में पुलिसकर्मी तैनात, घंटाघर पर कंटीले तारों से बैरीकेडिंग, धर्मगुरुओं की अपील- शांति बनाए रखें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस का पराभव... भाजपा का उभार: अहम मुद्दों पर राजीव गांधी जनता के मिजाज को समझ नहीं पाए; घिरती गई पार्टी
उन्होंने वेयरहाउस में रखे पेपर के बक्से का कब्जा खोलकर आईफोन से फोटो ली थी। राजीव नयन ने बक्सा खोलने में माहिर पटना निवासी डॉ. शुभम मंडल को बुलाया था जिसे एसटीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं राजीव नयन मिश्रा ने अपने साथी रवि अत्री के साथ पेपर को विक्रम पहल, मोनू ढाकला, विक्रम दहिया, महेन्द्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, सतीश धनकड (नेचर वेली रिसोर्ट का मालिक), नीटू, धीरज उर्फ गोल्डी (वालीबुड रेस्टोरेंट सोनीपत हरियाणा का मालिक) आदि को दिया था।
राजीव नयन पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है। उसा नाम हाल ही में आयोजित आरओ/ एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने में भी आया है। डीजीपी ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 396 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें से 54 को एसटीएफ ने पकड़ा है।