फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP state minority dept wants rahul gandhi to become congress chief.

यूपी में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास

Sun, 05 Jun 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jun 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
 UP state minority dept wants rahul gandhi to become congress chief.
राहुल गांधी

प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने शनिवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अतिशीघ्र राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने का प्रस्ताव पास किया।

विज्ञापन


यह प्रस्ताव विभाग के उपाध्यक्ष सरदार मदन गोपाल सिंह राखड़ा ने पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

इसमें राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक विभाग का उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग अब मंडलवार सम्मेलन भी आयोजित करेगा।
विज्ञापन


मंडल व जोनल अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में मंडलवार सम्मेलनों की तारीखें भी तय हो गईं।

इन जिलों में तय हो गईं बैठक की तारीखें

 UP state minority dept wants rahul gandhi to become congress chief.

सबसे पहले 16 जुलाई को मुरादाबाद, 19 को वाराणसी, 21 को गोरखपुर, 23 को मेरठ एवं 25 जुलाई को झांसी में मंडलीय सम्मेलन किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं को बुलाया जाएगा।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने बताया कि बैठक में मंडल व जोन स्तर पर हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

2017 के चुनाव में अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।

मंडल एवं जोनल प्रभारियों ने कहा, भविष्य में होने वाले राज्यसभा एवं विधान परिषद चुनावों में भी अल्पसंख्यक विभाग को मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed