{"_id":"5ea18ebb8ebc3e908d603b8e","slug":"up-state-minorities-commission-recommends-to-ban-tabligi-jamaat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी राज्य अल्पसंख्यक आयोग की मांग, प्रदेश में तब्लीगी जमात को प्रतिबंधित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी राज्य अल्पसंख्यक आयोग की मांग, प्रदेश में तब्लीगी जमात को प्रतिबंधित किया जाए
Thu, 23 Apr 2020 07:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों ने लिखा पत्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने प्रदेश में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि जमात की वजह से ही अल्पसंख्यक समुदाय में संक्रमण फैल रहा है। ये लोग मदरसोंं में शरण लेकर स्थिति को गंभीर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा गया है, हमारी जानकारी में आया है कि प्रदेश में अब तक जितने भी कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं उनमें से ज्यादातर तब्लीगी जमात से हैं। ये लोग मस्जिदों व मदरसों में शरण लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं। जिससे प्रदेश सरकार की संक्रमण रोकने की सभी कोशिशें निरर्थक जा रही हैं।
विज्ञापन
आयोग की तरफ से मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को पत्र लिखकर तब्लीगी जमात को बैन करने की मांग की गई है।