फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State makes record in car sales, ranks second in the country with 4.43 lakh car sales; Know the top 5 stat

यूपी: कारों की ब्रिकी में प्रदेश में बना रिकॉर्ड, 4.43 लाख कार बिक्री के साथ देश में दूसरे स्थान पर

Wed, 09 Apr 2025 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Apr 2025 07:06 AM IST
सार

Car sales in UP: यूपी में कारों की बिक्री तेजी के साथ बढ़ी है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश 4.43 लाख कारों की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, महाराष्ट्र 4.68 लाख कार बेचकर पहले स्थान पर रहा।

विज्ञापन
UP: State makes record in car sales, ranks second in the country with 4.43 lakh car sales; Know the top 5 stat
यूपी में कारों की बिक्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यात्री कारों की बिक्री की रेस में उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश 4.43 लाख कारों की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, महाराष्ट्र 4.68 लाख कार बेचकर पहले स्थान पर रहा। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे छूट गए हैं।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का मानना है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी की वजह से कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। यही रफ्तार रही तो प्रदेश इस साल कार बिक्री के मामले में देश में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


एक साल में पांच लाख कारों की बिक्री की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। प्रदेश महाराष्ट्र से महज 25 हजार कार पीछे है। पश्चिम बंगाल इस मामले में शीर्ष 10 राज्यों की सूची से बाहर हो गया है। पिछले तीन साल में यूपी ने कारों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023-24 में 3.96 लाख, तो वर्ष 2022-23 में 3.49 लाख कारें बिकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दोगुना

ई वाहन सेक्टर में पिछले तीन वर्ष में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। प्रदेश में वर्ष 2022 में 1.62 लाख ई वाहन बिके थे, जो 2023 में 2.78 लाख हो गए। वर्ष 2024 में 3.02 लाख ई वाहन बिक गए। तीन वर्ष में ही करीब 100 फीसदी वृद्धि के साथ ये सेक्टर सबसे आगे निकल गया है। इस अवधि में पेट्रोल वाहनों की बिक्री करीब नौ और डीजल वाहनों की करीब 5 फीसदी बढ़ी है। वहीं, बीते दो वर्ष में सीएनजी वाहन खरीदने वाले 57 हजार से 37 हजार रह गए हैं। हालांकि, पेट्रोल वाहनों की बिक्री में करीब 10 फीसदी तेजी आई है। दोपहिया वाहनों की मांग पिछले तीन वर्ष में करीब 15 फीसदी बढ़ी है।

एक वर्ष में सबसे ज्यादा कार बिक्री वाले राज्य

महाराष्ट्र - 4.68 लाख
उत्तर प्रदेश - 4.43 लाख
गुजरात - 3.47 लाख
हरियाणा- 2.75 लाख
कर्नाटक - 2.74 लाख
तमिलनाडु - 2.44 लाख
राजस्थान 2.17 लाख
केरल - 2.04 लाख
मध्य प्रदेश - 1.91 लाख
दिल्ली-1.87 लाख
 

यूपी: प्रदेश में वाहन खरीदना होगा महंगा, 10 लाख की गाड़ी के लिए देने होंगे अतिरिक्त 10 हजार रुपये

यूपी में दोपहिया वाहनों की बिक्री

2022-23 में 22.04 लाख
2023-24 में 24.52 लाख
2024-25 में 26.81 लाख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed