{"_id":"5c20cc3dbdec22570c2f18aa","slug":"up-sports-minister-chetan-chauhan-says-hanuman-was-a-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने हनुमान को बताया खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने हनुमान को बताया खिलाड़ी
Mon, 24 Dec 2018 05:38 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
चेतन चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान हनुमान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने हनुमान को खिलाड़ी बताया है ।
विज्ञापन
चेतन चौहान ने रविवार को अमरोहा में कहा, 'हनुमान देवता हैं, भगवान हैं और मैं उन्हें भगवान ही मानता हूं ... मैं खिलाड़ी हूं और सभी खिलाड़ी शक्ति की आराधाना करते हैं ... हनुमानजी शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक हैं ... वह पहलवानी भी करते थे और खिलाड़ी थे ... सभी पहलवान उनकी आराधना करते हैं ।'
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि भगवान और संतों की कोई जाति नहीं होती । 'इसी तरह हनुमान जी मेरे लिए भगवान हैं ... मैं उन्हें जाति के आधार पर बांटना नहीं चाहता।'
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भाजपा के नेता बुक्कल नवाब हनुमान को कथित तौर पर मुसलमान बता चुके हैं । प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हनुमान को कथित तौर पर जाट बता चुके हैं ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हनुमान को कथित तौर पर वनवासी, वंचित और दलित कह चुके हैं । उन्होंने कहा कि बजरंग बली ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक सभी भारतीय समुदायों को जोड़ने के लिए काम किया ।