{"_id":"698a1ba1ae0bbd97d20805a3","slug":"up-speaker-s-chair-was-the-centre-of-attraction-in-the-budget-session-of-the-up-legislature-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में आकर्षण का केंद्र रही अध्यक्ष की कुर्सी, खुद बताई खासियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में आकर्षण का केंद्र रही अध्यक्ष की कुर्सी, खुद बताई खासियतें
Mon, 09 Feb 2026 11:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:11 PM IST
सार
यूपी विधानमंडल सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी नई कुर्सी के बारे में बताया। कैनोपी आकार की इस कुर्सी में यूपी सरकार का प्रतीक चिह्न भी लगाया गया है।
विज्ञापन
यूपी विधानमंडल का एक दृश्य व पीछे रखी कुर्सी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की नई कुर्सी आकर्षण का केंद्र रही। अभिभाषण देने से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यह कुर्सी कर्नाटक से मंगाई गई है जिस पर कुशल कारीगरों ने नक्काशी की है। इसे मैसूर में कारीगरों ने शीशम की लकड़ी से बनाया है जिसकी ऊंचाई 7 फीट से अधिक और चौड़ाई करीब चार फीट है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, 'भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी के गुर्गे डीएल बनाने वाले कर्मियों से कर रहे वसूली, सीएम को पत्र लिखकर जांच की मांग की
उन्होंने बताया कि कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों की विधानसभा में अध्यक्ष के लिए इसी तरह की कुर्सी है। इसी वजह से इसे खरीदने का फैसला लिया गया है।
कैनोपी आकार की इस कुर्सी में यूपी सरकार का प्रतीक चिह्न भी लगाया गया है। दरअसल, बीते दिनों सतीश महाना कर्नाटक गए थे, जहां विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी को देखने के बाद वैसी ही कुर्सी मंगवाने का फैसला लिया गया था।