फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP will give district-wise responsibility to the assembly council members, action will be taken against those who betray

यूपी : विधानसभा परिषद सदस्यों को जिलेवार जिम्मेदारी देगी सपा, दगाबाजी करने वालों पर कार्रवाई तय

Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Jul 2021 10:27 PM IST
सार

बैठक में संकल्प लिया गया कि आगामी विधानसभा  चुनावों में सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताया गया।

विज्ञापन
UP: SP will give district-wise responsibility to the assembly council members, action will be taken against those who betray

विस्तार

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों को विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे जिलेवार प्रभारी बनेंगे और संबंधित जिले में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। जिले के नेताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सेतू का कार्य करेंगे। प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विधान परिषद सदस्यों की बैठक में आगामी चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि एमएलसी अलग- अलग जिलों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे। वे पार्टी के फ्रंटल संगठनों को बूथ स्तर पर सक्रिय करेंगे। इस दौरान स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


तय किया गया कि पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों एवं बीडीसी व ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में जल्द ही निकाय क्षेत्रवार उम्मीदवार तय किए जाएंगे। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने पार्टी से दगाबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में संकल्प लिया गया कि आगामी विधानसभा  चुनावों में सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताया गया। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सभी एमएलसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने की अपील
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कोरोना संकट से बचाव के लिए हमें सतर्क और सजग रहना होगा। पार्टी की बैठकों में पूरी सावधानी बरती जाए। इस दौरान संक्त्रस्मण के दौर में हुई मौतों पर शोक जताते हुए दो मिनट मौन रहकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed