फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP strategizes to win third Rajya Sabha seat, Akhilesh says rebel MLAs should return

यूपी: राज्यसभा की तीसरी सीट जीतने के लिए सपा बना रही रणनीति, अखिलेश बोले- लौट आएं बागी विधायक

Thu, 01 Oct 2026 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Oct 2026 08:32 PM IST
सार

UP Assembly elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा को हराने के लिए जो लोग आना चाहते हैं, सभी का स्वागत है।

विज्ञापन
UP: SP strategizes to win third Rajya Sabha seat, Akhilesh says rebel MLAs should return
अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए जो लोग आना चाहते हैं, सभी का स्वागत है। वह राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में भाजपा के कई बड़े नेताओं और विधायकों के सपा से संपर्क से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सपा से छिटककर गए विधायकों की तरफ भी इशारा करते हुए कहा कि जो लोग सपा के वोट से जीतकर गए हैं वो भाजपा के वोट से कैसे जीतेंगे। क्या भाजपा में उनकी टिकट पक्की हो गई है? उन्होंने इशारों में कहा कि इन चुनावों के जरिये वे अपनी गलतियों को धो सकते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा भेजने पर अखिलेश ने कहा कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड में भी सपा की धमक पहुंचेगी क्योंकि सरकारी निवेश के साथ कॉर्पोरेट निवेश भी विकास के लिए जरूरी है। अखिलेश ने कहा कि नदियां नहीं साफ हुई, बजट का पैसा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 45 किलोमीटर में 74 गड्ढे हो गए हैं। 91 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे सात हजार करोड़ में बना है, इसमें बजट की लूट हो गयी। बिजली संकट को लेकर कहा कि जब बिजली नहीं बनाई है तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जहां जाएंगे, उन्हें जनता के सवालों को सुनना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि भाजपा को बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत थी, चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए। आरोप लगाया कि प्रदेश में हुए सभी उपचुनाव रामपुर, मीरापुर, कुन्दरकी, बीकापुर, कटेहरी में भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलकर बेईमानी और धांधली की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि पूरा देश भाजपा की इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा, वह सब आपातकाल है। कहा कि जिस तरह से सब मिलकर आपातकाल में लड़े थे, उसी तरह एक बार फिर एकजुट होकर लड़ेगें। आरोप लगाया कि भाईचारा और सौहार्द को खत्म किया जा रहा है। पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। बृजेश पाठक पर बोले कि डिप्टी सीएम को ई रिक्शा ले लेना चाहिए। उन्होंने ने तो अस्पतालों को बीमार कर दिया।

लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि होगी 51 हजार

अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश में सपा सरकार आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि 20 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। दवा, इलाज और सरकारी अस्पतालों में विशेष सुविधा देकर पूरा इलाज मुफ्त होगा। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बराबर सम्मान, बस और ट्रेन में मुफ्त यात्रा समेत अन्य सुझावों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed