{"_id":"65fef571219270592b08825e","slug":"up-sp-s-rebel-mla-manoj-pandey-gets-y-plus-security-security-of-rakesh-and-vinod-also-increased-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को मिली वाई प्लस सुरक्षा, राकेश और विनोद की भी बढ़ी सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को मिली वाई प्लस सुरक्षा, राकेश और विनोद की भी बढ़ी सिक्योरिटी
Sat, 23 Mar 2024 08:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:59 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा के तीन विधायकों को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सपा विधायक मनोज पांडेय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले सपा के तीन और विधायकों मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। इनमें मनोज पांडेय को वाई प्लस श्रेणी और अन्य दोनों विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब ये विधायक सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा सदस्यों के लिए हुए चुनाव में सपा में भारी बगावत हुई थी। सपा के इन विधायकों को खुलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अब इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दिया है। मनोज पांडेय ऊंचाहार (रायबरेली) से, राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी) और विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन) से सपा के विधायक हैं।
विज्ञापन