फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: So far action has been taken against 225 madrasas, 30 mosques, 25 shrines and six Idgahs, they were being

यूपी: अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर हुई कार्रवाई, अवैध रूप से हो रहा था इनका संचालन

Wed, 14 May 2025 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 May 2025 09:17 PM IST
सार

Illegal madrasas in UP: प्रदेश में बीते दिनों में कई मदरसों और मजारों पर कार्रवाई की गई। नेपाल सीमा से सटे जिलों की संवेदनशीलता को देखते हुए सबसे ज्यादा कार्रवाई वहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
UP: So far action has been taken against 225 madrasas, 30 mosques, 25 shrines and six Idgahs, they were being
यूपी में कई मदरसों को किया गया है सील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चल चुका है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी की कार्रवाई जारी है।  

विज्ञापन


महराजगंज, श्रावस्ती व बहराइच में ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण
इंडो नेपाल बार्डर से 10 किमी. के अंदर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया। महराजगंज में बुधवार को फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसा को ध्वस्त किया गया। श्रावस्ती के भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। वहीं बहराइच में सरकारी वन भूमि पर स्थित मजार से अवैध कब्जा हटाया गया।  
विज्ञापन

 

UP Madrasa:प्रदेश के मदरसों के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, गणित और विज्ञान विषय होंगे शामिल; गठित की जाएगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed