फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There will be a change in the curriculum of madrasas in the state, maths and science subjects will be incl

UP Madrasa:प्रदेश के मदरसों के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, गणित और विज्ञान विषय होंगे शामिल; गठित की जाएगी कमेटी

Wed, 14 May 2025 10:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 May 2025 10:42 AM IST
सार

UP Madrasa Curriculum: यूपी के मदरसों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को यहां गणित और विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। 

विज्ञापन
UP: There will be a change in the curriculum of madrasas in the state, maths and science subjects will be incl
मदरसा स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Madrasas News: मदरसे में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे। यूपी बोर्ड की तर्ज पर इन विषयों को मदरसा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही निदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 13329 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं। इनमें 1235400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन मदरसों में 9,979 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 8) और 3,350 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) के हैं। इनमें से 561 मदरसे राज्य सरकार से अनुदानित हैं, जिनमें कुल 231806 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इन मदरसों में कक्षा 1-8 तक का पाठ्यक्रम लगभग बेसिक शिक्षा परिषद के समान है, लेकिन कक्षा-9 से 12 में अभी विज्ञान और गणित जैसे विषय नहीं पढ़ाए जाते हैं। उच्चस्तर पर फैसला किया गया है कि इन विद्यार्थियों को भी उर्दू, अरबी, फारसी और अंग्रेजी भाषा के साथ विज्ञान और गणित जैसे आधुनिक विषय भी अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी: प्रदेश के मदरसों में अब नहीं चलेंगी कामिल-फाजिल की कक्षाएं, हजारों बच्चों के भविष्य पर लगा प्रश्न चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed