{"_id":"651189338147e249020be203","slug":"up-snake-came-out-from-among-the-files-in-the-secretariat-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सचिवालय में फाइलों के बीच से निकला सांप, अफरा-तफरी के बीच एक कर्मचारी को डसा, अस्तपाल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सचिवालय में फाइलों के बीच से निकला सांप, अफरा-तफरी के बीच एक कर्मचारी को डसा, अस्तपाल में भर्ती
Tue, 26 Sep 2023 09:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:13 AM IST
सार
यह घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। सांप काटने के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांप की सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में तब हंगामा मच गया जब फाइलों के बीच से अचानक एक सांप निकल आया। इससे अफरा-तफरी की नौबत मच गयी। हालांकि सांप को देखने से लग रहा था कि वह अभी पूरी तरह से विकसित नहीं है। अभी वह बच्चा है। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे डंडे, वाइपर और फंटी की मदद से उसे किनारे करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी में से एक कर्मचारी ने उसे मुंह के पिछले हिस्से से पकड़ कर उठा लिया और बाहर फेंक दिया। इसी घटनाक्रम के बीच सांप ने वहां मौजूद एक कर्मचारी अमितोष कुमार को काट लिया। यह घटना सचिवालय के चौथे तल में स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में हुई। सांप काटने के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन