फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six locations in UP and several Hindu leaders were targeted

UP: यूपी के छह स्थान व कई हिंदूवादी नेता निशाने पर थे, संदिग्ध आतंकियों ने एटीएस की पूछताछ में उगले राज

Fri, 15 May 2026 09:01 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 15 May 2026 09:01 AM IST
सार

एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार से एटीएस ने छानबीन करने के लिए दोनों संदिग्ध आतंकियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
UP: Six locations in UP and several Hindu leaders were targeted
संदिग्ध आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश विरोधी साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकियों ने एटीएस की पूछताछ में कई राज उगले। उनके निशाने पर यूपी के आधा दर्जन स्थान और कई हिंदूवादी नेता थे। उन स्थानों पर विस्फोट करने और नेताओं की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। जांच एजेंसी आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


एटीएस ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार से एटीएस ने छानबीन करने के लिए दोनों संदिग्ध आतंकियों को कस्टडी रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया था आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पंकज चौधरी ने घटाई फ्लीट, साइकिल से विधानभवन गए सुरेश खन्ना; ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप


सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल से मिले सुबूतों से स्पष्ट हुआ है कि आरोपी यूपी के छह जगहों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनमें से कुछ स्थानों पर हिंदूवादी पार्टियों के कार्यालय भी हैं।

इनकी आरोपियों ने रेकी भी की थी जिसके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी को भेजे थे। एटीएस आरोपियों को इन स्थानों पर लेकर भी जाएगी। मामले में आरोपियों से लंबी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed