फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six Assistant Commissioners Posted as BDOs in the State; Administrative Reshuffle in Several Districts — R

यूपी: प्रदेश में छह सहायक आयुक्तों की बीडीओ पद पर तैनाती, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल; पढ़ें लिस्ट

Thu, 26 Mar 2026 09:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए छह सहायक आयुक्तों को विभिन्न जनपदों में खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जिले स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार हो सके।

विज्ञापन
UP: Six Assistant Commissioners Posted as BDOs in the State; Administrative Reshuffle in Several Districts — R
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह निर्णय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय से सम्बद्ध छह सहायक आयुक्तों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न जनपदों में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रिक्त पदों पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


नई तैनाती के तहत सहायक आयुक्त सौरभ सिंह को इटावा, राम खेलावन को झांसी, ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को उन्नाव, मारकण्डेय पाण्डेय को सिद्धार्थनगर, विवेक कुमार कटियार को सुल्तानपुर तथा महेश चन्द्र गौड़ को बागपत में बीडीओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


आयुक्त कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन और आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव रजनीश चन्द्र द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन के लिए संबंधित जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed