फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Signs of a changing weather are visible in the state, with fog and mist seen in these districts today; nig

यूपी: प्रदेश में दिखी मौसम बदलने की आहट, इन जिलों में आज देखा गया कोहरे और धुंध का असर; गिरा रात का पारा

Sun, 04 Oct 2026 10:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम में बदलाव की आहट दिखनी शुरू हो गई। प्रदेश के तराई वाले जिलों में आज सुबह कोहरे और धुंध की झलक दिखी। 

विज्ञापन
UP: Signs of a changing weather are visible in the state, with fog and mist seen in these districts today; nig
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार सुबह तराई में मौसम ने अचानक करवट ली। बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में सुबह करीब छह बजे गोंडा-बहराइच मार्ग पर घना कोहरा छाया रहा। धुंध इतनी अधिक थी कि सड़क पर वाहनों की दृश्यता घट गई। चालकों को दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में सफर करना पड़ा। इससे सुबह के समय सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही।

विज्ञापन


मौसम में यह बदलाव बारिश के बाद वातावरण के तेजी से शुष्क होने और रात के तापमान में गिरावट के कारण माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल तिवारी के मुताबिक, भारी बारिश के बाद अब तराई में मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है। रात में तापमान गिरने से सुबह नमी के कारण धुंध और कोहरा बनने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तराई में कोहरे और धुंध का असर और बढ़ सकता है। इससे सुबह के समय सड़क पर दृश्यता कम होने के साथ वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई मानसून की विदाई

UP: Signs of a changing weather are visible in the state, with fog and mist seen in these districts today; nig
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश से शनिवार को वर्षा ऋतु की विदाई हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात से भी मानसून लौट गया है।

इसके साथ ही अब मौसम में शरद ऋतु का हल्का असर दिखने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं और सहारनपुर में शनिवार सुबह हल्के कोहरे की चादर दिखी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सुबह-शाम हवा में ठंडक महसूस होने लगी है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को तराई के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed