{"_id":"5e5fd1ab8ebc3eeb607a4569","slug":"up-sidko-cancels-recruitment-for-62-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिडको की 62 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन रद्द, करोड़ों का खेल कर की गई थीं भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिडको की 62 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन रद्द, करोड़ों का खेल कर की गई थीं भर्तियां
Thu, 05 Mar 2020 05:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Mar 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) में 52 सहायक अभियंताओं समेत कुल 62 पदों के लिए निकाला गया भर्ती विज्ञापन रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये सभी पद 56100-177500 रुपये वेतनमान के हैं। करोड़ों की कमाई के फेर में शासनादेश को धता बताकर ये भर्तियां की जा रही थीं। शासन के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
2 दिसंबर, 2019 को यूपी सिडको ने शासन को बिना बताए 47 सहायक अभियंता (सिविल), 5 सहायक अभियंता (विद्युत), 4 सहायक अभियंता (डिजाइन) के पदों के अलावा दो-दो सहायक वास्तुविद व लेखा अधिकारी और एक-एक विधि अधिकारी व कंपनी सचिव के पद भरने के लिए विज्ञापन निकाला।
विज्ञापन
भर्तियों में नियोजन विभाग के आदेश का अनुपालन भी नहीं किया गया। इसका पता चलने पर विज्ञापन जारी करने वाले तत्कालीन प्रबंध निदेशक जेपी चौरसिया से शासन ने जवाब-तलब करते हुए उन्हें हटाकर अपेक्षाकृत कम महत्व के सूचना आयोग में सचिव के पद पर भेज दिया है। यूपी सिडको के मौजूदा प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद ‘आनंद’ ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में जारी भर्ती विज्ञापन को रद कर दिया है।