फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Siddharthnath Singh said, Congress and AAP's tears are crocodile on inflation, why both the parties are not reducing the prices in the states ruled by them

यूपी : सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, महंगाई पर कांग्रेस व आप के आंसू घड़ियाली, दोनों पार्टियां अपने शासन वाले राज्यों क्यों नहीं कम कर रहीं कीमतें

Sun, 07 Nov 2021 12:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Nov 2021 12:20 PM IST
सार

सपा पर निशाना साधते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि चुनावी महाभारत के लिए अखिलेश कौरव सेना तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
UP: Siddharthnath Singh said, Congress and AAP's tears are crocodile on inflation, why both the parties are not reducing the prices in the states ruled by them
prayagraj news : सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि महंर्गाई पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आंसू घड़ियाली हैं। अगर इनको महंगाई की इतनी ही फिक्र होती तो आप दिल्ली में और कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थों को सस्ता कर लाभ देती।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेस के राजकुमार का भला महंगाई एवं जनता के दुख-दर्द से क्या लेना-देना। इनके लिए महंगाई एक शब्द है। रही बात आप की तो इसके नेता अरविंद केजरीवाल के मुंह में खुजली है इसलिए कुछ भी बोल देते हैं। इनके लिए आम आदमी और महंगाई नहीं चुनाव महत्वपूर्ण है। ये सारे बयान चुनावी नफे-नुकसान के हिसाब से देते हैं।
विज्ञापन


कौरव सेना तैयार कर रहे हैं अखिलेश
वहीं सपा पर निशाना साधते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि चुनावी महाभारत के लिए अखिलेश कौरव सेना तैयार करने में जुटे हैं। जेल में दूत भेज कर माफिया मुख्तार अंसारी से मिन्नत करने के बाद अब अखिलेश अतीक अहमद से हाथ मिलाने की तैयारी में जुटे हैं। सपा के नेता लिस्ट लेकर अपराधियों और गुंडों की जेलों में तलाश कर रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश मुख्तार और अतीक जैसे अपराधियों की शरण में हैं। यह तुष्टीकरण की उसी राष्ट्रघाती राजनीति का सबूत है जिसकी चर्चा अक्सर भाजपा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को रणछोड़दास साबित कर चुके हैं सपा अध्यक्ष
सिद्धार्थनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने के बाबत स्पष्ट घोषणा कर चुके हैं। अखिलेश अपनी चिंता करें तो बेहतर है। वैसे वह पहले ही विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर मैदान छोड़ कर खुद को रणछोड़दास साबित कर चुके हैं। सपा और भाजपा में जमीन-आसमान का फर्क है। दरअसल वह कहीं से चुनाव लड़ें, उनका हारना तय है। लिहाजा रणछोड़दास की तरह उन्होंने पहले ही पीठ दिखा दिया। चुनाव में सपा का वही हाल होना है जो बिना कमांडर के फौज का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed