{"_id":"6a709e2610be83ef2c0ed57f","slug":"up-shortage-of-confirmed-train-tickets-even-during-the-off-season-long-waiting-lists-on-major-routes-includ-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑफ सीजन में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग, जानें कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑफ सीजन में भी ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग, जानें कारण
Mon, 03 Aug 2026 07:31 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:31 PM IST
सार
ऑफ सीजन के बावजूद प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, जम्मू और अन्य रूटों पर लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। रक्षाबंधन तक दबाव बने रहने की संभावना है, जबकि कुछ चेयरकार ट्रेनों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
train indian railways train colour
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे के ऑफ सीजन जुलाई-अगस्त में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू सहित कई रूटों पर कन्फर्म सीटों की भारी कमी है। यात्रियों की यह परेशानी रक्षाबंधन तक रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में मंगलवार व बुधवार को 22, 21 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 55, 41 व थर्ड एसी में 16, 18 वेटिंग है। अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, गोरखधाम, वैशाली आदि ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि, दिल्ली रूट की ट्रेनों की चेयरकार कोचों में सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में पांच व छह अगस्त को 203 व 304 रिक्त सीटें हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में चार व पांच अगस्त को 779, 991 सीटें खाली हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में भी 152, 235, 385 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मुंबई और जम्मू रूट पर भी व्यस्तता
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में चार व पांच अगस्त को रिग्रेट है। थर्ड एसी में 42, 40 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस व गोरखपुर एलटीटी में भी स्लीपर में रिग्रेट है। जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में चार व पांच अगस्त को 38, 33 वेटिंग है। अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले सोमवार को 47 व थर्ड एसी में 17 वेटिंग है।