फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up shivered with cold wave.

बर्फीली हवाओं से थरथराया यूपी, 31 की मौत

Tue, 30 Dec 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Dec 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
up shivered with cold wave.
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें पूर्वांचल के भदोही व अवध के बलरामपुर जनपद में हुईं। दोनों जिलों में ठंड के चलते रविवार रात से सोमवार तक पांच-पांच व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अवध क्षेत्र में जारी ठंड के कहर ने 12 लोगों की जान ले ली। अकेले बलरामपुर में पांच, बाराबंकी में तीन और सीतापुर और श्रावस्ती में दो-दो लोग ठंड का शिकार हुए।
विज्ञापन


सोमवार को बहराइच और सीतापुर अवध में सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

पूर्वांचल में भी ठंड का कहर जारी है। रविवार रात से सोमवार तक ठंड लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर व आजमगढ में दो-दो लोगों न दम तोड़ा तो मऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी लोगों पर ठंड कहर बनकर टूट रही है। ठंड लगने से मुजफ्फरनगर व हाथरस जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

up shivered with cold wave.

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण सूबे में ठंड का कहर थम नहीं रहा है। गलन व ठिठुरन से प्रदेशवासियों का जीना दुश्वार हो रहा है।

सोमवार को चुर्क सूबे में सबसे सर्द रहा, यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि वहां अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.4 व अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ऐसे ही नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर व मेरठ में 3.2, झांसी में 4, शाहजहांपुर में 4.4 और आगरा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में हालाता संवरने के आसार हैं। गलन व ठिठुरन से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन मखमली धूप के लिए लोगों को अभी भी इंतजार करना पड़ेगा।

धुंध व कोहरे की चादरें फिलहाल प्रदेश को अपने चंगुल से फंसाए रखेंगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को गलन व ठिठुरन से कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन धूप के लिए लोगों को अभी भी इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed