फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Severe heat warning in several districts of the state, heat wave alert in these 39 districts on Monday; kn

UP Weather: प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, आज इन 39 जिलों में लू का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Mon, 22 Jun 2026 12:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Jun 2026 12:20 AM IST
सार

Weather in UP: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Severe heat warning in several districts of the state, heat wave alert in these 39 districts on Monday; kn
demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून में देरी और भीषण गर्मी की वजह से तराई वाले इलाके भी अब लू की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को तराई का बहराइच और लखीमपुर समेत पूर्वी यूपी के प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी लगातार दूसरे दिन लू की चपेट में रहे।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में फिलहाल अगले दो दिन भीषण गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। सोमवार के लिए बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी समेत प्रदेश के 39 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 42.5 डिग्री, वाराणसी में 42.4 डिग्री और झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 39 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तीन दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों समेत विभिन्न हिस्सों में लू और तेज गर्मी का असर बना रहेगा। इसके बाद मानसूनी सक्रियता का दौर शुरू होने के आसार हैं।

Trending Videos

इन जिलों में है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गौडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आस पास के क्षेत्र।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed