{"_id":"61c59db3048676419a31efe7","slug":"up-seventh-pay-scale-implemented-for-employees-of-34-sugarcane-cooperative-societies","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 34 सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मंजूर, पांच क्षेत्रीय और तीन जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी हुआ लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 34 सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को 7वां वेतनमान मंजूर, पांच क्षेत्रीय और तीन जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी हुआ लागू
Fri, 24 Dec 2021 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:04 PM IST
सार
इसके अलावा 25 वर्षों से चतुर्थ वेतनमान पा रही दो सहकारी गन्ना समितियों को पंचम वेतनमान में और 15 सालों से पांचवां वेतनमान पा रहे तीन सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को छठवां वेतनमान देने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
गन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सहकारी गन्ना समितियों से जुड़े लगभग तीन हजार कर्मचारियों को नए साल का तोहफा मिला है। 34 सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतनमान मंजूर कर दिया गया है। इसके साथ ही पांच क्षेत्रीय गन्ना सेवा प्राधिकरणों और तीन जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों में भी सातवां वेतनमान लागू होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारी लगातार वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए हैं। निबंधक सहकारी गन्ना समितियां संजय आर भूसरेड्डी के मुताबिक इसी कड़ी में 34 सहकारी गन्ना समितियों में लागू छठे वेतनमान को उच्चीकृत करते हुए सातवां वेतनमान लागू किया गया है। यही प्रक्रिया पांच क्षेत्रीय गन्ना सेवा प्रधिकरणों और तीन जिला गन्ना सेवा प्राधिकरणों को भी अपनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 25 वर्षों से चतुर्थ वेतनमान पा रही दो सहकारी गन्ना समितियों को पंचम वेतनमान में और 15 सालों से पांचवां वेतनमान पा रहे तीन सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को छठवां वेतनमान देने की स्वीकृति दी गई है। इससे पूर्व 43 सहकारी गन्ना समितियों को सातवां वेतनमान प्रदान कर दिया गया था। अब प्रदेश की 77 सहकारी गन्ना विकास समितियों में सातवां वेतनमान लागू हो गया है। प्रदेश में कुल 169 गन्ना विकास समितियां हैं और लाभ के आधार पर इनके कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन