{"_id":"63ab55ab5f830055a35bb31f","slug":"up-seven-senior-ips-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीयूष आनंद को बनाया महानिदेशक प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीयूष आनंद को बनाया महानिदेशक प्रशासन
Wed, 28 Dec 2022 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
आईपीएस तबादले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले मंगलवार देर रात कर दिए। जारी सूची के अनुसार पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, पुलिस महानिदेशक कार्यालय के पद पर भेजा गया है। वही पुलिस महानिदेशक कार्यालय में इसी पद पर तैनात ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी बनाया गया है।
विज्ञापन
अन्य में पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद्र मीना को अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक बरेली जोन के पद पर भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आलोक सिंह को अपर महा पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज जोन भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन