फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up scrap policy you Will get benefit on scrapping old vehicles

काम की खबर: पुराने वाहनों को कबाड़ कराने पर मिलेगा ये लाभ, जान लें नहीं तो रहेगा आपको मलाल

Sat, 11 Mar 2023 10:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Mar 2023 10:19 AM IST
सार

प्रदेश सरकार सरकारी वाहनों को मार्च के अंत तक स्क्रैप कराना चाहती है। इसके लिए सभी विभागों में सूची तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
Up scrap policy you Will get benefit on scrapping old vehicles
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैबिनेट ने दस से बीस साल पुराने निजी व व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराने पर बकाया टैक्स में 75 प्रतिशत और जुर्माने पर शत प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस छूट का लाभ बची देय राशि को एकमुश्त जमा करने पर ही लिया जा सकेगा।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार सरकारी वाहनों को मार्च के अंत तक स्क्रैप कराना चाहती है। इसके लिए सभी विभागों में सूची तैयार की जा रही है। साथ ही निजी व व्यावसायिक वाहन स्वामियों को स्क्रैप नीति के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2003 से पहले प्रदेश में पंजीकृत सभी श्रेणियों के वाहनों पर कर में 75 प्रतिशत, 2003 में या उसके बाद व 2008 से पहले पंजीकृत वाहनों पर 50 प्रतिशत, 2008 में या इसके बाद और 2013 में या इससे पहले एनसीआर के राज्यों के जिलों में पंजीकृत डीजल के सभी वाहनों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जुर्माना या पेनाल्टी पर सभी वर्गों में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट अधिसूचना जारी होने के एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। 

विज्ञापन

प्रदूषण के कारण लिया गया निर्णय
दरअसल, पुराने वाहनों को प्रदूषण फैलाने का अहम कारण माना जा रहा है। सरकार इन्हें हटाने के लिए स्क्रैप सेंटर बना रही है। इन सेंटरों पर वाहनों को स्क्रैप कराने पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र से नया वाहन खरीदने एवं पंजीकरण कराने में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed