फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools will open only till 11.30 today, timing will change again from Monday

यूपी: आज 11.30 बजे तक ही खुले स्कूल, सोमवार से फिर से बदल जाएगी टाइमिंग, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Sat, 27 Apr 2024 02:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

School timing in UP: यूपी के परिषदीय स्कूल शनिवार को दोपहर साढ़े 11 बजे बंद हो जाएंगे। हीट वेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि सोमवार से स्कूलों की टाइमिंग फिर से बदल जाएगी। 
 

विज्ञापन
UP: Schools will open only till 11.30 today, timing will change again from Monday
school timings changed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय 28 अप्रैल तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है। हालांकि 28 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में यह आदेश 27 अप्रैल को ही प्रभावी होगा। 29 अप्रैल से पूर्व की भांति विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे।

विज्ञापन


यह आदेश बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को दिए हैं। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल तक प्रदेश में हीट वेव चलने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। इसे देखते हुए विद्यालयों के समय में यह बदलाव किया गया है। अगर इसके बाद भी हीट वेव चलने की संभावना होगी तो आगे स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा अन्यथा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय चलेंगे।
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट
शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट दी गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से शासन के आदेश का हवाला देते हुए इस पर राहत दी है। सरकारी विभागों के मान्यता प्राप्त सेवा संघों के पदाधिकारियों को शासन, विभागाध्यक्ष, कार्यलयाध्यक्ष, मंडलायुक्त व डीएम के स्तर से उनकी मांगों के निराकरण के लिए आयोजित बैठकों में शामिल होना होता है। इसे देखते हुए कर्मचारी संगठनों की ओर से इस तरह की बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट देने की मांग की गई थी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए संघ के पदाधिकारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इस आदेश के बाद शिक्षक नेताओं का बायोमेट्रिक उपस्थिति के नाम पर उत्पीड़न नहीं किया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश
 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता से जुड़े सर्टिफिकेट नहीं बने हैं। इससे उनको इससे जुड़ी चीजों का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर, कैंप आयोजित कर सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए हैं। समर्थ एप के डेटा के अनुसार इनकी संख्या लगभग तीन लाख है, किंतु इसमें से लगभग 25-30 फीसदी बच्चों का ही दिव्यांगता का प्रमाणपत्र बना हुआ है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि एक अभियान चलाकर नए सत्र में ऐसे बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाए जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed