{"_id":"68d4db105ff62df302081af3","slug":"up-scholarships-will-now-be-given-in-september-instead-of-february-march-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फरवरी-मार्च की जगह अब सितंबर में छात्रवृत्ति, सीएम योगी सभी वर्गों के छात्रों को देंगे दिवाली गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फरवरी-मार्च की जगह अब सितंबर में छात्रवृत्ति, सीएम योगी सभी वर्गों के छात्रों को देंगे दिवाली गिफ्ट
Thu, 25 Sep 2025 11:32 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:32 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के 4 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह छात्र-छात्राओं के लिए दीपावली का गिफ्ट होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी-मार्च में मिलने वाली छात्रवृत्ति इस बार सितंबर में नवरात्र के अवसर पर ही छात्रों को मिल जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। माना जा रहा है कि अब हर बार समय से पूर्व सितंबर में ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ये छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। यह छात्र-छात्राओं के लिए दीपावली का गिफ्ट होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीएसए- प्रिंसिपल विवाद: सामने आईं प्रधानाचार्य की पत्नी, कहा-एक शिक्षिका के दबाव में हुआ ये; लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीएसए प्रकरण: स्कूल खुलवाने पहुंची विधायक आशा मौर्या, क्लास का ताला तुड़वाया, बच्चों ने पढ़ने से किया इंकार
उन्होंने कहा कि छात्रों को समय से पूर्व छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर रणनीति बनाई। इसके चलते इस बार छात्रवृत्ति योजना का लाभ छात्रों को नवरात्र के पावन अवसर पर मिल सकेगा।
लाभ पाने वालों की बढ़ेगी संख्या
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी। सरकार छात्रवृत्ति का दायरा लगातार बढ़ा रही है।